फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी के दो राज्यसभा सांसदों को चुनावी झटका, कुरियन केरल में और मुरुगन तमिलनाडु में हारे

Mon, 04 May 2026 09:49 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 मध्यप्रदेश से राज्यसभा गए भाजपा सांसद जार्ज कुरियन और एल मुरुगन को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इन नतीजों के बीच जून 2026 में एमपी की तीन राज्यसभा सीटें खाली होना भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
एल मुरुगन और जार्ज कुरियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश से राज्यसभा में पहुंचे भाजपा के दो सांसदों को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन केरल की कांजिराप्पल्ली सीट से चुनाव लड़े थे, जहां वे तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार से करीब 29 हजार वोटों से हार मिली। इस सीट पर कांग्रेस के रोनी के बेबी विजयी रहे, जबकि केरल कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन तमिलनाडु की अविनाशी (एससी) सीट से मैदान में थे, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर डीएमके उम्मीदवार ने बढ़त बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News:  चार साल में पूरी हुई परीक्षा, फिर भी नहीं मिली नौकरी, अब 6 मई को DPI का घेराव करेंगे चयनित शिक्षक
विज्ञापन


बता दें, जॉर्ज कुरियन और एल. मुरुगन दोनों ही मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। कुरियन का कार्यकाल जून 2026 तक है, जबकि मुरुगन का कार्यकाल 2030 तक जारी रहेगा। इन दोनों नेताओं को भाजपा ने अलग-अलग राज्यों में मजबूत उम्मीदवार के रूप में उतारा था, लेकिन चुनावी नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इनकी हार का असर आने वाले राज्यसभा चुनावों और पार्टी की रणनीति पर भी पड़ सकता है। खास बात यह है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें जून 2026 में खाली होने वाली हैं, जिनमें दो भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और भाजपा की ओर से सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल भी उसी समय पूरा होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: ममता जब निर्ममता करेगी तो...' पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम मोहन, बोले-मोदी पर भरोसा जताया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें