फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रायसेन में नकली खाद से भरा ट्रक जब्त, उर्वरक के सैंपल जांच में अमानक पाए गए

Tue, 29 Jul 2025 08:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश पर प्रदेश में नकली खाद और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रायसेन जिले के ग्राम बागोद में प्रशासन और ग्रामीणों की सतर्कता से नकली डीएपी खाद से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। ट्रक में 92 बोरियां नकली उर्वरक मिलीं, जो जांच में मानकों पर खरा नहीं उतरी। प्रयोगशाला जांच में सैंपल अमानक पाए गए हैं और इस संबंध में सलामतपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में नकली खाद और खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रायसेन जिले के ग्राम बागोद में गत दिवस प्रशासन और ग्रामीणों की सतर्कता से नकली खाद से भरा एक ट्रक पकड़ा गया, जिसे डीएपी के नाम से बेचा जा रहा था। बताया गया कि ट्रक से बड़ी मात्रा में नकली उर्वरक गांव में पहुंचाया जा रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: विधानसभा में आज पेश होगा 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट, निजी स्कूलों के मनमानी फीस वसूली का मुद्दा भी उठेगा
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उर्वरक नकली होने का संदेह होने पर इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना प्राप्त होते ही कृषि और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक रोककर उर्वरक की जांच की। ट्रक में उर्वरक की 92 बोरियां पाई गईं। जांच में उर्वरक मानकों पर खरा नहीं उतरने पर मौके पर पंचनामा बनाया गया। उर्वरक सहित वाहन को जब्त किया गया। प्रयोगशाला भोपाल द्वारा की गई जांच में उर्वरक के सैंपल अमानक पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 24 जुलाई को बागोद ग्राम में अमानक खाद जब्त कर सलामतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू: ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पहले दिन दिवंगतों को किया नमन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें