फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सौरभ शर्मा मामले के बाद परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को हटाया, एडीजी विवेक शर्मा बने नए परिवहन आयुक्त

Thu, 02 Jan 2025 08:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार ने आज एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को पद से हटा दिया। उनकी जगह अब ADG विवेक शर्मा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश के परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को पद से हटा दिया गया है और उनकी सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेकर पुलिस मुख्यालय को सौंपी गई है। वहीं, उनकी जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) योजना, विवेक शर्मा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें, परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल खडे हो रहे थे। हाल ही में चेक पोस्ट बद होने के बावजूद चेक पाइंट पर अवैध वसूली को लेकर वीडियो वायरल हुए थे। ऐसे में लगातार सवाल उठ रहा था कि यह वसूली कौन करा रहा है। वहीं, परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर भी परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खडे हो रहे थे। बताया जा रहा है कि डीपी गुप्ता को इन्हीं मामलों को लेकर हटाया गया है।  1998 बैच के एडीजी विवेक शर्मा अब परिवहन विभाग में नए परिवहन आयुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी किए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें