फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चुनाव से पहले 25 आईएएस के ट्रांसफर, 186 एसएएस अफसर भी इधर से उधर

Thu, 20 Jul 2023 09:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक स्थान पर तीन साल से पदस्थ अधिकारियों को हटाया जा रहा है। प्रदेश में 31 जुलाई तक तबादलों का दौर जारी रह सकता है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल में सरकार ने बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा समेत अन्य सेवाओं के अधिकरियों के ट्रांसफर किए जा रहे है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक स्थान पर तीन साल से पदस्थ अधिकारियों को हटाया जा रहा है। प्रदेश में 31 जुलाई तक तबादलों का दौर जारी रहेगा। 
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी 25 आईएएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। इसमें आदिवासी विकास विभाग के अपर सचिव और प्रबंध संचालक, एमपी अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) कृष्ण मोहन तिवारी को अपर सचिव मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह को अपर आयुक्त आदिवासी विकास और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है। वहीं, 11 आईएएस अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अनुपपूर के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभयसिंह ओहरिया का ट्रांसफर उप सचिव मध्यप्रदेश शासन कर दिया गया है। बता दें अभयसिंह ओहरिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह एक सरपंच को जूता मारने की बात कही थी। सीईओ में गुस्से में कहा था कि विकास मुखिया के घर से नहीं चलेगा। चारों तरफ दिखना चाहिए। मुखिया कुछ नहीं मुखिया को भी जूते मार के भगा दूंगा।

186 एसएएस अफसर इधर से उधर 
सामान्य प्रशासन विभाग ने दो अलग-अलग आदेश में 186 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अलग-अलग 144 और  42 अधिकारियों आदेश जारी किए।  
विज्ञापन


संयुक्त कलेक्टर चंद्र भूषण को हटाया 
एक अन्य आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग ने संयुक्त कलेक्टर जिला ग्वालियर चंद्र भूषण प्रसाद को संयुक्त कलेक्टर जिला गुना के पद पर ट्रांसफर किया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें