फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आज भारत बंद का असर MP में भी, बैंक-बीमा और BSNL सेवाएं प्रभावित; बाजार-स्कूल खुले रहेंगे

Thu, 12 Feb 2026 08:55 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देशव्यापी हड़ताल का असर मध्य प्रदेश में भी दिखेगा। बैंक, बीमा, बीएसएनएल और डाक सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं, जबकि स्कूल और बाजार खुले रहेंगे।
विज्ञापन
श्रम कानून - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। प्रदेश में सरकारी और निजी बैंक, बीएसएनएल, बीमा तथा डाक विभाग सहित कई केंद्रीय कार्यालयों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि रेलवे सेवाएं सामान्य रहने की संभावना है। आईएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा सहित बैंक, बीमा, केंद्रीय कर्मचारी और बीएसएनएल से जुड़े संगठनों ने हड़ताल को समर्थन दिया है। भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थित डाक भवन के सामने कर्मचारी एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। इसके पहले रैली और सभा का आयोजन भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: DPI में रिटायरमेंट के अगले दिन ही दोबारा पोस्टिंग? कांग्रेस ने खोला मोर्चा,विधानसभा में गूंजेगा मामला

6 हजार से ज्यादा बैंक शाखाओं पर असर
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। इसके चलते मध्य प्रदेश की 6 हजार से अधिक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। क्लियरिंग स्टाफ की कमी के कारण कई स्थानों पर काम लगभग ठप रहने की स्थिति बन सकती है। मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा के अनुसार, सरकारी के साथ निजी बैंक कर्मचारी भी हड़ताल में भाग लेंगे। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक यूनियन ने समर्थन दिया है, लेकिन वह प्रत्यक्ष रूप से हड़ताल में शामिल नहीं होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राज्यों की देनदारियों में 5% से अधिक हिस्सा एमपी पर: विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार बोली- विकास कार्यों के लिए उधारी
 

बीमा, डाक और बीएसएनएल सेवाएं भी प्रभावित
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे, जिससे बीमा सेवाओं पर असर पड़ेगा। बीएसएनएल और डाक विभाग की सेवाएं भी प्रभावित होने की संभावना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: ईरानी डेरे में रातभर दबिश, कई अपराधियों सहित भोपाल में पकड़ाए 408 वारंटी

स्कूल और बाजार रहेंगे खुले
संगठन पदाधिकारियों के मुताबिक स्कूल-कॉलेज बंद करने का कोई आह्वान नहीं किया गया है। भोपाल सहित प्रदेश के अन्य शहरों में बाजार बंद को लेकर भी कोई निर्देश नहीं हैं। हालांकि परिवहन कारोबार पर कुछ असर पड़ सकता है, क्योंकि मध्य प्रदेश से देशभर में माल परिवहन संचालित होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें