फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:  मध्य प्रदेश के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, वरुण कपूर बने जेल डीजी

Thu, 31 Jul 2025 08:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है। तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें वरुण कपूर को जेल विभाग का नया मुखिया बनाया गया है, जबकि दो अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी वरुण कपूर को जेल महानिदेशक (डीजी जेल) की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में, आईपीएस मोहम्मद शाहिद अबसार की सेवाएं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल से वापस लेते हुए उनको  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), चयन एवं भर्ती, पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (PTRI) के साथ-साथ संचालक, पुलिस अकादमी भौंरी का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, मोहम्मद यूसुफ कुरैशी को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सायबर सेल, पुलिस मुख्यालय को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में उप पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें