फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीधी में शॉर्ट सर्किट से तीन बच्चों की मौत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख; 6-6 लाख की सहायता घोषित

Sat, 23 May 2026 11:06 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीधी जिले में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 20-20 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि भी प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार, गोपद बनास तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बघवारी के कसिहवा गांव में शनिवार सुबह करीब 11:20 बजे रामरतन साकेत के घर के पास बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। हादसे में रामरतन साकेत की दो बेटियां कुमारी घुम्मु उर्फ संध्या साकेत (6 वर्ष) और कुमारी रिद्धि (करीब डेढ़ वर्ष) तथा बेटा नागेंद्र (3 वर्ष) आग की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: जनजाति विभाग में 16 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, रिक्त पदों का ब्यौरा तलब,कई बार हो चुके हैं प्रदर्शन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यादव ने घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सहायता में राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये तथा मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की ओर से 4-4 लाख रुपये की राहत राशि शामिल है। इस प्रकार प्रत्येक मृतक के परिजन को कुल 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा 5-5 हजार रुपये की अंत्येष्टि सहायता राशि तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी, सीधी की ओर से 20-20 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि भी परिजनों को उपलब्ध कराई गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें