फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिंगरौली को 552 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-ऊर्जा का पावर हाउस है जिला

Sat, 23 May 2026 11:00 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगरौली दौरे के दौरान 552 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि ट्रांसफर की।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने सिंगरौली में विकास कार्यों की सौगात दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार  को सिंगरौली जिले को 552 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की 24 लाख महिलाओं के खातों में गैस रीफिल के लिए लगभग 115 करोड़ रुपये की अनुदान राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 33.71 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 202.28 करोड़ रुपये की राशि भी अंतरित की गई। सिंगरौली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं और स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में नई पहचान बना रहा है और मध्यप्रदेश भी विकास की इस यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: जनजाति विभाग में 16 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, रिक्त पदों का ब्यौरा तलब,कई बार हो चुके हैं प्रदर्शन

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, गरीबों, किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि दी जा रही है और सरकार बहनों के कल्याण के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि इनके माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सिंगरौली को प्रदेश की ऊर्जा राजधानी बताते हुए कहा कि यह जिला मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली केवल कोयले के लिए ही नहीं, बल्कि अब यहां सोने की खदान मिलने की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा में है। राज्य सरकार जिले के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली को रेल, सड़क और हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। पहले यहां के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: 'कब आई, कैसे गई?' आखिरी CCTV के बाद सास के कॉल ने बढ़ाया सस्पेंस, त्विषा केस में नया मोड़

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस वर्ष एमपी बोर्ड परीक्षा में सिंगरौली जिले के पांच विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है, जो जिले के शैक्षणिक विकास का संकेत है। जिले में चार सांदीपनि विद्यालय भी स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री यादव ने जल संरक्षण और सादगी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है और नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से जल संकट दूर करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक खर्च से बचने और सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को बढ़ावा देने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें