फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: किर्गिस्तान में फंसे प्रदेश के 1200 छात्र, सीएम डॉ. मोहन यादव ने फोन लगा दिया सुरक्षा का भरोसा

Tue, 21 May 2024 04:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


किर्गिस्तान में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश के छात्रों पर हमले हो रहे है। इसको लेकर मध्य प्रदेश के छात्रों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। सीएम ने विद्यार्थियों से फोन पर बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा जताया है। 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के 1200 छात्र किर्गिस्तान में रह कर पढ़ाई कर रहे है। किर्गिस्तान में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के छात्रों पर हमले हो रहे है। इसको लेकर प्रदेश के छात्रों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि मोदी सरकार उनकी चिंता कर रही है। डॉ यादव को बताया कि सभी विद्यार्थी हॉस्टल में रह रहे हैं और वहां उन्हें कोई परेशानी नहीं है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रोहित पांचाल, रवि सराठे और विवेक शर्मा से फोन पर बात की। उनसे अन्य विद्यार्थियों के हालचाल भी पूछा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि वह हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई करें। चूंकि जल्द ही उनकी परीक्षा होने वाली है। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा में शामिल होने को कहा। साथ ही कहा कि परीक्षा के बाद ढाई माह का अवकाश रहेगा। उन्हें घर बुलवा लेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर वह मध्यप्रदेश में जिला प्रशासन से बात कर सकते हैं। राज्य सरकार को भी सूचना दे सकते हैं। इस पर तुरंत हम कार्रवाई करेंगे। बता दें पूरे देश के 30 हजार विद्यार्थी किर्गिस्तान में रहकर पढ़ाई कर रहे है। इसमें एबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विवाद के कारण किर्गिस्तान में अशांति की स्थिति निर्मित हुई है। सब बच्चे सुरक्षित है और हॉस्टल में है। पुलिस उनको सुरक्षा उपलब्ध करा रही है। हमारी अधिकारी उनसे संपर्क में है। 

सीएम से बातचीत करते हुए रवि सराठे ने कहा कि चिंता हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता मत करो, सब मजबूत लोग है। उज्जैन के पठ्ठे हो। महाकाल की कृपा है। हम लगातार तुम्हारी चिंता कर रहे है। चारों तरफ पुलिस लगी है। यूक्रेन में जो युद्ध हुआ था, वो अलग स्थिति थी। यह स्थिति अलग है। स्थानीय झगड़े होते है। पाकिस्तान के लोगों से झगड़ा हुआ है। एग्जाम के बाद ढाई माह की छुट्टी में घर ले आएंगे। अभी हॉस्टल में तो कोई दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य छात्र रोहित पांचाल ने सीएम से बातचीत में कहा कि वह सभी को परेशान कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बात कर ली है। आप लोगों का सेशन ठीक से निपट जाए। अधिकारियों ने बताया कि इनकी लाइफ का सवाल है। अभी भारत बुला लेंगे, लेकिन एग्जाम नहीं होंगे तो नुकसान हो जाएगा। सीएम ने कहा कि विदेश मंत्रालय के माध्यम से विदेश मंत्री से बात कर रहे है, वो बेहतर हो सकता है, वो सब करेंगे। आप सब अभी हॉस्टल में सुरक्षित हो। 

विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि कि घर वाले परेशान हो रहे है। इस पर सीएम ने कहा कि आप लोग घरवालों को हिम्मत दो। अभी आराम से परीक्षा दो। कोई दिक्कत नहीं है। रिस्क तो आज खत्म कर देंगे। फ्लाइट चल ही रही है। आप लोग बैठे और पहुंच जाएंगे, लेकिन इसके बाद आपकी पढ़ाई छूट जाएगी। सरकार सभी के लिए अच्छा करेगी। अभी आप पढ़ाई पर ध्यान दो। आफ हॉस्टल में सुरक्षित है। आप हिम्मत रखेंगे तो घर वाले हिम्मत रखेंगे। 
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें