फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर बोले- जनसंख्या कानून बनने तक हर हिंदू चार बच्चे पैदा करें

Fri, 19 Jun 2026 10:17 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में श्रीमद्भागवत कथा के बाद कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनने तक हिंदूओ को चार बच्चे पैदा करने की बात कही। 
 
विज्ञापन
देवकीनंदन ठाकुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भोपाल में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य, नीट परीक्षा और मंदिरों के संसाधनों के उपयोग सहित कई समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना चाहिए और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रभावी नीति बनाई जानी चाहिए। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या कानून लागू नहीं होने तक हर हिंदू चार बच्चे पैदा करें। उन्होंने कहा कि मंदिरों में आने वाले संसाधनों का उपयोग समाज कल्याण के कार्यों में किया जा सकता है। यदि इन संसाधनों से अस्पताल, शिक्षा संस्थान और अन्य जनहितकारी सुविधाएं विकसित हों तो समाज के जरूरतमंद वर्गों को बड़ा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मालवा को मिलेगी विकास कीसौगात: 42 हजार परिवारों को आवास मंजूरी और इंदौर-उज्जैन ग्रीन कॉरिडोर का भूमि-पूजन कल
 
परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी हो
नीट परीक्षा और पेपर लीक से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि युवा लंबे समय तक मेहनत करके परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, इसलिए परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News:  विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य जरूरी
सरकारी योजनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हर नागरिक को अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उनका मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और इलाज तक सभी की समान पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए। देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन परंपराओं और धार्मिक संस्थाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए एक संगठित व्यवस्था की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि इससे धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें