फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में गणेश प्रतिमा पर पथराव, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, भारी हंगामा, पुलिस बल तैनात

Mon, 08 Sep 2025 10:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के डीआईजी बंगला इलाके में गणेश प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान सोमवार रात धर्म विशेष के लोगों ने पथराव कर उत्पात मचाया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने भारी बल के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

 
विज्ञापन
भोपाल में गणेश प्रतिमा पर पथराव के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के डीआईजी बंगला क्षेत्र में सोमवार रात गणेश प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे आरिफ नगर के पास गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था, तभी अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में झांकी में रखी गणेश प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद हिंदू समाज आक्रोशित हो गया और बड़ी संख्या में लोग डीआईजी बंगला चौराहा पर जमा होकर चक्का जाम कर नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने किया हालात पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना का आरोप एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों पर लगाया गया है। आक्रोशित लोग दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने दोनों पक्षों को आमने-सामने होने से रोका और किसी भी बड़े विवाद को टाल दिया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर शांति बनाए रखने की अपील की।

देर रात तक चलता रहा हंगामा
प्रतिमा पर पथराव से नाराज लोग सड़क पर डटे रहे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे। पुलिस ने बताया कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही हो 
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ हुई बैठक में हमने गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा की मांग की थी। जब गणेश विसर्जन हो रहा है तो प्रशासन की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई, वहां आरएएफ की टुकड़ी तक तैनात नहीं थी। यह हमारी आस्था पर पर प्रहार है, हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी मांग है कि असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर उन पर तत्काल कार्यवाहीं की जाए। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें