फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: संस्कृति जैन को बनाया सिवनी का नया कलेक्टर, मेहता नए एसपी बनाए गए

Sun, 23 Jun 2024 12:33 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य सरकार ने सिवनी गोवंश हत्या मामले के बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी में गोवंश हत्या मामले को लेकर राज्य सरकार ने सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल को हटा कर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया है। वहीं, रीवा नगर पालिक निगम की आयुक्त 2015 बैच की आईएएस संस्कृति जैन को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए है। वहीं, गृह विभाग ने राकेश कुमार सिंह को सिवनी पुलिस अधीक्षक के पद से हटा कर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया है। इंदौर देहात के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता को सिवनी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


इन अफसरों के भी तबादले
इसके अलावा गृह विभाग ने इंदौर पीटीसी पुलिस अधीक्षक हितिका वासल को इंदौर देहात का पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस सुधार अशोक गोयल को मानव अधिकार आयोग में पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय सोनाली मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ संचालक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें