मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने डिंडौरी पुलिस अधीक्षक के पद पर भारतीय पुलिस सेवा के 2015 बैच के अधिकार अखिल पटेल को नियुक्त किया है। अखिल पटेल भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। इस संबंध में गुरुवार को गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए। बता दें डिंडौरी पुलिस अधीक्षक का पद संजीव कुमार सिन्हा को गुना पुलिस अधीक्षक बनाने के बाद से खाली हुआ था।