पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी-बीना रेलखंड पर गणेशगंज स्टेशन पर थर्ड रेल लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य के दौरान भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली निरस्त की गईं कुछ गाड़ियों की सेवा निर्धारित तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। ये गाड़ियां अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलती रहेंगी।
बता दें कि इन गाड़ियों में मुख्य रूप से भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस और भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। गौरतलब है कि यह दो ट्रेन अप डाउनर्स की मुख्य ट्रेने हैं, जिनसे अप डाउनर्स बीना, विदिशा आदि से भोपाल होशंगाबाद और इटारसी आदि से आते एवं जाते हैं। इसके अलावा निरस्त की गई गाड़ी की तिथि में बदलाव करते हुए, 11704 डॉ. अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस 16 अप्रैल की बजाय 15 अप्रैल को निरस्त रहेंगी।
निरस्त की गईं गाड़ियों की बहाली
-
गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस
-
गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस
-
गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस
-
गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस
निरस्त की गई गाड़ी की तिथि में बदलाव
गाड़ी संख्या 11704 डॉ. अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस दिनांक 16.04.2024 की बजाय दिनांक 15.04.2024 को निरस्त रहेंगी।