फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल केंद्रीय जेल में सिमी आतंकी भूख हड़ताल पर, खुले में घूमने,सामूहिक नमाज,टोपी की कर रहे मांग

Mon, 15 Jan 2024 02:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भोपाल के केंद्रीय जेल में सिमी आतंकी भी भूख हड़ताल जारी है। आतंकी खुले में घूमने, नमाजी टोपी, सामूहिक नमाज और लाइब्रेरी की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सेंट्रल जेल भोपाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय जेल में सिमी आतंकवादी भूख हड़ताल पर बैठे है। आतंकियों ने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने खाना पीना छोड़ दिया है। यह आतंकी खुले में घूमने, सामूहिक नमाज, नमाजी टोपी, अखबार और लाइब्रेरी की मांग कर रहे हैं। यह लगातार अपनी मांगों को मनवाने के लिए जेल प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि जेल के डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आतंकियों की भूख हड़ताल का सोमवार को पांचवा दिन है। उन्होंने गुरुवार को अपनी हड़ताल शुरू की थी। जेल में बंद आतंकियों में दो को फांसी और दो को उम्र कैद की सजा मिली है। जेल प्रशासन ने जेल मुख्यालय को पत्र लिखकर हड़ताल की जानकारी दी है। जेल के अधिकारी लगातार उनसे हड़ताल खत्म करने बात कर रहे हैं। हड़ताल करने वालों में कमरुद्दीन, शिवली, कामरान और अबू फैसल है। इनको चेतावनी देने के बावजूद वह अपनी हड़ताल पर अड़े हुए हैं। 

आतंकी इससे पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। वह नवंबर 2020 और सितंबर 2023 में हड़ताल कर चुके हैं। जेल प्रशासन सुरक्षा का हवाला देकर उनकी मांगों को मानने से इंकार कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें