फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज का नाथ पर तंज बोले- सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा होने वाला चाय वाला कैसे हो सकता है

Wed, 05 Apr 2023 05:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम ने कहा कि यह उनका अहंकार ही है। अपने आपको भावी मुख्यमंत्री, अवश्यंभावी सीएम कहलवाते है और कहते है कि विधायकों की जरूरत ही नहीं है। अब कांग्रेस का भगवान ही मालिक है, जिसका नेता कह रहा हो मुझे जरूरत ही नहीं है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ अपने बयान पर घिरते जा रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए उनकी उम्र पर सवाल उठाया। सीएम ने तंज कसा कि 'सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा होने वाला मामा या चाय वाला कैसे हो सकता है?'
विज्ञापन


कमलनाथ पर उम्र हावी हो रही
मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण करने के बाद कहा कि मुझे तो कमलनाथ जी पर तरस आता है। कई बार लगता है कि उम्र अब उन पर हावी हो रही है। अब वे कहते हैं कि मुझे विधायकों की जरूरत ही नहीं है, उनको क्या पता विधायक क्या होता है। लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधि की हैसियत भी संविधान में बताई गई है और कांग्रेस यह भी जानती है कि मुख्यमंत्री विधायक ही चुनते हैं। शायद पहले भी कहते थे कि मुझे जरूरत नहीं है तो लोग निकल कर आ गए। अब फिर अभी से कह रहे हैं।

कांग्रेस का भगवान ही मालिक
सीएम ने कहा कि यह उनका अहंकार ही है। अपने आपको भावी मुख्यमंत्री और अवश्यंभावी सीएम कहलवाते हैं और कहते हैं कि विधायकों की जरूरत ही नहीं है। अब कांग्रेस का भगवान ही मालिक है, जिसका नेता कह रहा हो मुझे जरूरत ही नहीं है।
विज्ञापन

 
कॉरपोरेट राजनीति करते हैं कमलनाथ
सीएम ने कहा कि पता नहीं क्या-क्या बोलते हैं। कल शायद कहा न मैं चाय बेचने वाला हूं न मैं मामा हूं। मामा तो तुम हो ही नहीं सकते। मामा तो वह होता है, जिसके दिल में बहनों और बेटियों के लिए इज्जत होती है। तुम किसान हो नहीं सकते क्योंकि तुमने किसानों के वादे कभी पूरे नहीं किए। कर्जमाफी का वादा करके मुकर गए। माटी की सौंधी सुगंध आप जानते नहीं हो। चाय वाला तो कोई गरीब ही हो सकता है। सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा होकर कॉरपोरेट राजनीति करने वाले और मौका मिलते ही पूरे प्रदेश को लूटने वाले कैसे चाय वाले हो सकते हैं?

पिछले वचन पूरे नहीं किए
सीएम ने कहा कि कांग्रेस लगातार बैठक करके 'झूठ पत्र' बना रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की रीति यह है कि वचन जाए पर दंभ ना जाए। जिन्होंने पिछले वचन पूरे नहीं किए। अब वे नए वचन देने पर अड़े हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों को शिक्षा के लिए आयसीमा 10 लाख तक बढ़ाई जाएगी। यह वचन पूरा क्यों नहीं किया?
 
बेटियां कर रही कमाल
सीएम ने बताया कि लाडली बहना योजना में अब तक 54 लाख 17 हजार 429 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आत्म निर्भर मध्य प्रदेश में बहनों के परिश्रम से 45 प्रतिशत स्टार्टअप बेटियां चला रही हैं।
  
बयान को शरारतपूर्ण ढंग से पेश किया : नाथ
उधर, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि विधायकों को लेकर मेरे बयान को शरारतपूर्ण ढंग से पेश किया गया। मैंने यही कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का महत्व है। भाजपा के बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं। लेकिन उन्हीं विधायकों का महत्व है, जिनकी जमीन पर पकड़ मजबूत है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें