फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएमओ से शिवराज के करीबी नीरज वशिष्ठ को हटाया, टीएनसीपी आयुक्त मुकेश चंद्र यादव का भी ट्रांसफर

Thu, 21 Dec 2023 08:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश में राज दिखने लगा है। उन्होंने मनीष सिंह के बाद शिवराज के करीबी सीएमओ में डिप्टी सेक्रैटरी नीरज वशिष्ठ का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं, टीएनसीपी आयुक्त मुकेश चंद्र यादव को भी हटा दिया है। 
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने अनुसार अधिकारियों की जमावट शुरू कर दी है। इसी क्रम में शिवराज के करीबी रहे अधिकारियों को बदलने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह के बाद सीएमओ में मुख्यमंत्री के डिप्टी सेक्रेटरी नीरज वशिष्ठ को हटा दिया गया है। उनको मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, टीएनसीपी के विशेष कर्तव्य अधिकारी सह आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल मुकेश चंद्र गुप्ता को हटा दिया है। अब वह योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए है। इससे पहले उनके पास विभाग का अतिरिक्त प्रभार था। वहीं, टीएनसीपी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार इंदौर में पदस्थ श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ को सौंपा गया है। इस संबंध में गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें