फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज ने दिल्ली में अमित शाह और नड्डा से की मुलाकात

Wed, 14 Jun 2023 11:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे और उनसे भी पार्टी संगठन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान, सरकार के विकास कार्यों और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार शाम दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकत की और देर रात ही भोपाल लौटेंगे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री देर शाम भोपाल से दिल्ली गए थे। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और प्रदेश के विकास, कानून एवं व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शाह से विभिन्न मुद्दों पर स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।

शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे और उनसे भी पार्टी संगठन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान, सरकार के विकास कार्यों और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की है। भाजपा के दो शीर्ष नेताओं से मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार और निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें