फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिव बोले- मेरा खेत, मेरा तालाब योजना में किसानों को लोन दिलाने के वादे का क्या हुआ? कमलनाथ का पलटवार

Sun, 05 Feb 2023 02:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा रोपण करने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ से सवाल पूछा। सीएम ने कांग्रेस के वचन पत्र के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ बोल रही हैं। उनका मौन बता रहा हैं कि वो झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया है। सीएम ने कमलनाथ से सवाल पूछा 'मेरा खेत मेरा तालाब योजना के तहत कांग्रेस ने वादा किया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूजन स्तर को बनाए रखने के लिए रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराएंगे। मगर आपके वादों का क्या हुआ? इस पर कमलनाथ ने भी पलटवार किया है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण के बाद कांग्रेस के वचन पत्र के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह लगातार झूठ बोल रही है। उनका मौन बता रहा है कि वो झूठ बोल रहे हैं।
सीएम के सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा, 'मध्य प्रदेश की जनता जब खेत का सवाल करती है तो आप खलिहान की बात करने लगते हैं। शिवराज जी सवालों से भागिये मत। आपने किसानों से वादा किया था कि मंडियों में कृषकों को फसल विक्रय मूल्य की 25% तक की राशि को नगद भुगतान के रूप में देने हेतु आवश्यक कदम उठाएंगे।" यह कदम क्यों नहीं उठे, आपके हाथ किसने बांध रखे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें