फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नरेला में मातृ-पितृ भक्ति दिवस पर होगा सेवा और सम्मान का आयोजन, कायस्थ महासभा करेगा कार्यक्रम

Thu, 13 Nov 2025 06:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

स्व. कैलाश नारायण सारंग और स्व. प्रसून सारंग की पुण्यस्मृति में नरेला में सेवा कार्य होंगे। वृद्धजनों का सम्मान और फल-कंबल वितरण होगा। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि उनके आदर्श हमें सदैव दूसरों की भलाई के लिए प्रेरित करते हैं। 
 
विज्ञापन
स्व. कैलाश नारायण सारंग और स्व. प्रसून सारंग की पुण्यस्मृति में नरेला में सेवा कार्य हों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि तथा उनकी धर्मपत्नी स्व. प्रसून सारंग की जयंती पर 14 नवंबर को हर वर्ष की तरह इस बार भी “मातृ-पितृ भक्ति दिवस” मनाया जाएगा। यह आयोजन सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आवाहन पर किया जा रहा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा देशभर में अनेक सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंत्री सारंग ने कहा कि “पिताजी स्व. कैलाश सारंग और माताजी स्व. प्रसून सारंग ने अपना जीवन समाज सेवा और जनकल्याण को समर्पित किया। उनके आदर्श हमें सदैव दूसरों की भलाई के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि इसी भावना के साथ हर वर्ष इस दिन समाज में सेवा और सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक गतिविधियां की जाती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो: निरीक्षण करने पहुंची CMRS टीम;ओके रिपोर्ट के बाद शुरू होगा कमर्शियल रन , पीएम कर सकते हैं शुभारंभ

नरेला विधानसभा में होगा भव्य आयोजन
नरेला विधानसभा क्षेत्र में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सभी 17 वार्डों में वृद्धजनों का सम्मान, फल और कंबल वितरण, भोजन और शरबत वितरण, वृक्षारोपण तथा अन्य सेवा कार्य एक साथ किए जाएंगे। कायस्थ महासभा देशभर में इस अवसर पर फल वितरण, भोजन वितरण, वृक्षारोपण और सेवा कार्यों का आयोजन करेगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सेवा और सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश के 25 साल पुराने सभी बांधों की होगी जांच, जलसंसाधन मंत्री ने दिए निर्देश

सेवा की परंपरा बने प्रेरणा स्रोत
मंत्री सारंग ने बताया कि स्व. कैलाश नारायण सारंग ने समाज सेवा के कई जनकल्याणकारी प्रकल्प शुरू किए, जो आज भी चल रहे हैं। उन्होंने अपने पैतृक गांव बरेली (जिला रायसेन) में वृद्धाश्रम की स्थापना की, जहां बुजुर्गों को ससम्मान जीवनयापन का अवसर मिलता है। इसके अलावा नर्मदा तट स्थित घाटपिपरिया में उन्होंने नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए आश्रम बनवाया, जहां ठहरने, भोजन और सामग्री की नि:शुल्क व्यवस्था है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें