फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राष्ट्रपति के दौरे और मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीजीपी मकवाना ने दिए निर्देश

Tue, 16 Jun 2026 09:42 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मोहर्रम, ताजिया जुलूस और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित मध्यप्रदेश दौरे को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीजीपी कैलाश मकवाना ने तैयारियों की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी मोहर्रम, ताजिया जुलूस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित मध्यप्रदेश दौरे और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय अलर्ट हो गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने सभी जोनल आईजी और जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मोहर्रम, ताजिया जुलूसों और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, जुलूस मार्गों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही शांति समितियों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद बनाए रखकर सामाजिक सौहार्द और भाईचारा कायम रखा जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: खिलाड़ियों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता फिर खुला

उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं और आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए। डीजीपी ने कहा कि किसी भी तरह की भड़काऊ या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि मिलने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके लिए खुफिया तंत्र को भी पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा गया है। बैठक में पुलिस बल, दंगा नियंत्रण उपकरण, वाहन, संचार संसाधन और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी सुरक्षा संसाधन पूरी तरह सक्रिय और उपयोग की स्थिति में रहें। जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहां उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  NEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित मध्यप्रदेश दौरे को लेकर भी विशेष सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को रूट सुरक्षा, एंटी-सबोटेज जांच, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने कहा कि सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि त्योहारों और विशेष आयोजनों के दौरान प्रदेश में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें