राजधानी भोपाल के अत्यंत सुरक्षित 74 बंगला क्षेत्र में स्थित मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में चोरों ने तीन चंदन के पेड़ काट डाले, जिनमें से एक को उठा ले जाने में वे सफल भी रहे। पूरे प्रदेश में वनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला विभाग अपने ही कार्यालय के पेड़ कटने की घटना के बाद सवालों के घेरे में आ गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भोपाल में वन संरक्षण से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। शहर के सबसे सुरक्षित 74 बंगला क्षेत्र में स्थित मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) कार्यालय परिसर से चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए। आश्चर्य की बात यह है कि यह वही विभाग है जिसके पास प्रदेश के वनों और पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। देर रात अज्ञात चोरों ने कार्यालय परिसर में खड़े तीन चंदन के पेड़ों को आरी से काट डाला, जिनमें से एक पेड़ को उठाकर ले जाने में चोर सफल रहे, जबकि बाकी दो पेड़ वहीं कटे हुए मिले। घटना का पता सुबह कर्मचारियों की मौजूदगी के बाद चला। इसके बाद वन विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
वीवीआईपी इलाका भी सुरक्षित नहीं
जहां चोरी हुई है वह इलाका राजधानी के सबसे सुरक्षित क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों के सरकारी आवास स्थित हैं। चोरी हुई जगह के पास प्रदेश सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के सरकारी निवास है, जहां 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहता है। ऐसे इलाके में पेड़ काटकर ले जाने की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर किस मार्ग से परिसर में घुसे और बिना किसी की नजर में आए पेड़ लेकर कैसे निकल गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इमारतों एवं सड़क के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।