फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: साध्वी की कार पर हमला, तोड़फोड़-मारपीट, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

Thu, 26 Feb 2026 09:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के मिसरोद इलाके में साध्वी रंजना दीदी की गाड़ी पर हमला हुआ, जिसमें पीछे से आई कार के युवकों ने तोड़फोड़ और अभद्रता की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिसरोद थाने में साध्वी और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के मिसरोद इलाके में बुधवार की शाम एक साध्वी के गाड़ी पर हमला किया गया। साध्वी अपने दो सहयोगी बहनों के साथ घटना के समय में गाड़ी में मौजूद थीं। गाड़ी टकराने के विवाद के बाद पीछे की कार में सवार युवकों ने गुंडागिर्दी शुरू कर दी। उन्होंने साध्वी की गाड़ी में तोडफ़ोड़ की तथा डीजल की केन निकालकर कार को जलाने की कोशिश भी की। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुंडागिर्दी करने वाले वाले युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने मिसरोद थाने में सामने प्रदर्शन किया। आरोपी विशेष समुदाय के हैं I 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: लोकायुक्त के 1,123 प्रकरण विशेष न्यायालयों में लंबित, 979 मामलों की जांच जारी

थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साध्वी रंजना दीदी बुधवार की देर शाम मिसरोद इलाके में थीं।  कार में दो अन्य साध्वियों के अलावा ड्राइवर था। उनकी कार मिसरोद थाने से आगे जा रही थी इसी दौरान आगे की गाडिय़ों के रुके होने के कारण उनकी गाड़ी भी जाम में फंस गई। उनकी गाड़ी रुकी हुई थी इसी दौरान पीछे से आई कार ने हार्न बजाना शुरू किया। इस पर साध्वी की गाड़ी के ड्राइवर के ने इशारे में कहा कि आगे की गाडिय़ां बढेंगी तभी  वह अपनी गाड़ी को बढ़ सकेगा। जाम से निकलने के दौरान दो गाडिय़ों में हल्की सी टक्कर को गई। इस टक्कर के बाद पीछे की गाड़ी में सवार युवक गुंडागिर्दी पर उतर आए तथा उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। साध्वी के ड्राइवर ने विरोध किया तो इन युवकों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान भगवाधारी साध्वी रंजना दीदी गाड़ी से बाहर निकली तों तो इन गुंडों ने उनके साथ भी अभद्रता की। युवकों ने साध्वी की गाड़ी में तोडफ़ोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: 7 दिन गायब तो जाएगी नौकरी, शिक्षा विभाग का सख्त फरमान, बोले शिक्षा मंत्री- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

 बताया यह भी जा रहा है कि उपद्रवियों ने एक केन निकालकर साधवी की गाड़ी पर डालने तथा जलाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस केन में डीजल था। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी और बजरंग दल के कार्यकर्ता मिसरोद थाने पहुुंच गए तथा उन्होंने गुंडागिर्दी करने वाले युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने तथा उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था, कार में आग लगने के प्रयास जैसी बात अभी तक नहीं आई है I
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें