फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सरसंघचालक मोहन भागवत आज से दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता

Fri, 02 Jan 2026 09:13 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान वे युवाओं, समाज के प्रमुख वर्गों और बुद्धिजीवियों से संवाद कर राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत प्रदेश प्रवास पर आ रहे हैं।  शुक्रवार से वे आगामी दो दिनों तक भोपाल में रहकर विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे और संघ से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। प्रवास के दौरान डॉ. भागवत युवाओं, समाज के प्रमुख व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और वर्तमान समय की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। प्रवास के पहले दिन युवाओं के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से चयनित युवा शामिल होंगे। ये युवा शिक्षा, सेवा, सामाजिक कार्य, उद्योग और नवाचार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: नए साल की सुबह भोपाल में आस्था और उत्साह का संगम,मंदिरों में उमड़ी भीड़,पर्यटन स्थलों में दिखा उत्साह
विज्ञापन


इसके अलावा शाम के समय शहर में एक प्रमुख समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, व्यावसायिक और बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व, सामाजिक भूमिका और समकालीन परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। संघ नेतृत्व के इस प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल जिले में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों का गठन शुरू, बूथ चलो, गांव चलो अभियान को रफ्तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें