फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने के बाद शख्स को बनाया निशाना

Fri, 02 Aug 2024 05:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में वारदात दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स से पांच लाख रुपए से ज्यादा लूट कर फरार हो गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े पांच लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जब एक युवक बैंक से पैसे निकालकर अपनी दुकान जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना एमपी नगर थाना क्षेत्र के कीलनदेव टावर चौराहे के पास की है। 18 वर्षीय अहमद के पिता अब्दुल सत्तार का मार्बल का कारोबार है। वह मालवीय नगर में रहते है।  एक ग्राहक ने उनको मार्बल का 5 लाख 25 हजार रुपए का चेक से पेमेंट किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को अहमद को पिता ने पेमेंट निकालने बैंक भेजा था। वह बैंक से पैसा निकालकर अपनी स्कूटी से कीलनदेव चौराहे पास पहुंचे। तभी पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उनको टक्कर मारी और चाकू से पीठ पर वारकर पैसों से भरा बैंक छीनकर फरार हो गए।  पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके। पुलिस के सामने अहमद ने अपने दोस्त पर संदेह जाहिर किया है। पुलिस सभी एंगल पर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें