फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एम्स भोपाल के नए कार्यकारी निदेशक बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल

Sat, 08 Aug 2026 10:34 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल

सार

एम्स भोपाल को नया कार्यकारी निदेशक मिल गया है। केंद्र सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल  नरेंद्र कोटवाल की तीन साल के लिए नियुक्ति को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल को नया कार्यकारी निदेशक मिल गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति  ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नरेंद्र कोटवाल की AIIMS भोपाल के कार्यकारी निदेशक पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से  जारी आदेश के अनुसार कोटवाल की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी। हालांकि, 70 वर्ष की आयु पूरी होने या केंद्र सरकार के अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक ही वे पद पर रहेंगे। नरेंद्र कोटवाल की नियुक्ति लेवल-15 के वेतन मैट्रिक्स में की गई है। उन्हें अनुबंध के आधार पर एम्स भोपाल का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। बता दें दरभंगा एम्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. माधवानंद के पास एम्स भोपाल का अतिरिक्त प्रभार था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: छिंदवाड़ा से जनविश्वास का आगाज कर कांग्रेस के बचे खुचे गढ़ को भेदने का सीएम ने किया शंखनाद
विज्ञापन


एएफएमसी पुणे के निदेशक रह चुके हैं
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नरेंद्र कोटवाल चिकित्सा क्षेत्र और सैन्य चिकित्सा प्रशासन में लंबा अनुभव रखते हैं। वे पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) के निदेशक एवं कमांडेंट रह चुके हैं। वर्तमान में वे पंचकूला स्थित पारस हेल्थ में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। केंद्र सरकार ने इसी आदेश में एम्स विजयपुर (सांबा), जम्मू के कार्यकारी निदेशक पद पर एम्स नई दिल्ली के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव सिन्हा की प्रतिनियुक्ति (डेप्युटेशन) के आधार पर नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पीएम मोदी से मिले वीडी शर्मा, खजुराहो के विकास पर चर्चा; बड़ी जिम्मेदारी की अटकलें तेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें