फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नगरीय निकायों के उप चुनाव के नतीजे घोषित, भाजपा पांच, कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक पर जीते

Thu, 12 Dec 2024 09:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नगरीय निकायों के उप चुनाव 2024 (उत्तरार्द्ध) के निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के पांच, इंडियन नेशनल कांग्रेस का एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी विजयी घोषित किया गया। 
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नगरीय निकायों में नौ दिसंबर को उपचुनाव का मतदान हुआ था। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि नगर पालिक निगम रीवा में वार्ड 10 में भारतीय जनता पार्टी की अमिता सिंह, नगर पालिक निगम ग्वालियर में वार्ड 39 में भारतीय जनता पार्टी की अंजलि पलैया, नगरपालिका परिषद गुना के वार्ड 10 में भारतीय जनता पार्टी के विनोद कल्याण सिंह लोधा, नगरपालिका परिषद सारणी में वार्ड 33 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की रेखा भलावी और नगर परिषद निवास जिला मंडला के वार्ड 13 में भारतीय जनता पार्टी की शांति बाई पार्षद पद के लिए निर्वाचित घोषित की गई हैं। इसी तरह नगर परिषद जैतहरी के वार्ड 6 में भारतीय जनता पार्टी की हेमलता और नगर परिषद बरेली जिला रायसेन के वार्ड 9 में निर्दलीय प्रत्याशी पीयूष मालवीय निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें