फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा भोपाल नगर के जिलाध्यक्ष बने रविंद्र यति, ग्रामीण की कमान तीरथ सिंह मीणा को

Mon, 13 Jan 2025 10:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल के नए जिलाध्यक्ष के रूप में रविंद्र यति की नियुक्ति की घोषणा की है। जिला चुनाव अधिकारी कविता पाटीदार ने उनके नाम की घोषणा की। वहीं, भोपाल ग्रामीण का अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा को बनाया गया है।   
विज्ञापन
भोपाल नगर जिला अध्यक्ष बने रविंद्र यति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन पर्व के तहत भोपाल नगर जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी ने रविंद्र यति की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से प्रदेश महामंत्री एवं सांसद और भोपाल चुनाव अधिकारी कविता पाटीदार ने यति का नाम औपचारिक रूप से घोषित किया। रविंद यति वर्तमान में भोपाल नगर निगम में एमआईसी सदस्य हैं। वहीं, भोपाल ग्रामीण का अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा को बनाया गया है।   

विज्ञापन


रविंद्र यति ने 1990 से 2002 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में खंडवा जिला संगठन मंत्री, खंडवा विभाग के विभाग संगठन मंत्री और प्रांत सह मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई और 2011-12 में भाजपा उत्सव प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक भी रहे। यति ने पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें भोपाल ग्रामीण में जिला उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य और वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत रहे हैं।

इसके अलावा, वे कोलार हिंदू उत्सव समिति के सचिव, कोलार व्यापारी महासंघ और सरदार वल्लभभाई पटेल धार्मिक महोत्सव समिति के संस्थापक भी हैं। रविंद्र यति जनप्रतिनिधि के रूप में भी सक्रिय रहे हैं। 2007 से वे नगर पालिका में पार्षद के रूप में कार्यरत हैं और वर्तमान में नगर निगम भोपाल में महापौर सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा, वे एमबीएम महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें