फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रश्मि अरुण शमी बनीं एसीएस, वर्णवाल को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

Thu, 13 Mar 2025 10:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

प्रमुख सचिव खाद्य रश्मि अरुण शमी को मुख्य सचिव ग्रेड में पदोन्नति दी गई। अब वे अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर कार्यभार संभालेंगी। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान का वीआरएस मंजूर होने के बाद गुरुवार को प्रमुख सचिव खाद्य रश्मि अरुण शमी को मुख्य सचिव ग्रेड में पदोन्नति दी गई है। अब वे अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर कार्यभार संभालेंगी। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा, दिल्ली में प्रतिनियुक्त अपर सचिव राजस्व विभाग, विवेक अग्रवाल को भी मुख्य सचिव ग्रेड वेतनमान में पदोन्नति दी गई है और वे अपने विभाग में यथावत बने रहेंगे।
विज्ञापन


राज्य शासन ने वन विभाग के एसीएस अशोक वर्णवाल को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके अतिरिक्त, जीएडी के एसीएस संजय दुबे को कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. ई रमेश कुमार को अब पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध्दघूमंत जनजाति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें