फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

Fri, 24 Jul 2026 07:29 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वे अब लोक निर्माण विभाग के साथ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त का भी प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन
आईएएस सुखबीर सिंह को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस अशोक बर्णवाल के मुख्य सचिव बनने के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें अपने वर्तमान कार्यों के साथ लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Datia By Election: दतिया उपचुनाव में दांव पर इन दिग्गजों की साख, सियासी माहौल किसके पक्ष में?
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग के शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक, सुखबीर सिंह वर्तमान में प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD) के पद पर कार्यरत हैं। अब वे अपने मौजूदा दायित्वों के साथ इन विभागों का भी कामकाज देखेंगे। सरकार ने यह व्यवस्था आगामी आदेश तक के लिए की है। आदेश के अनुसार सुखबीर सिंह लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के प्रमुख सचिव तथा खाद्य सुरक्षा आयुक्त के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल के जेपी अस्पताल में 21 कर्मचारियों को अचानक नौकरी से निकाला, मचा बवाल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें