फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पीएम मोदी के एमपी दौरे का कार्यक्रम जारी, 23 को 12:30 बजे उनका विमान खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरेगा

Fri, 21 Feb 2025 11:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 फरवरी को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री पहले छतरपुर के बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे, उसके बाद भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल में 24 फरवरी से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन होने जा रहा है।
 
विज्ञापन
मराठी साहित्य सम्मेलन को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को सुबह 11:20 बजे दिल्ली से एयरफोर्स के IAF BBJ विमान से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:30 बजे उनका विमान खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इसके बाद, प्रधानमंत्री 12:35 बजे MI हेलीकाप्टर से छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका हेलीकाप्टर 12:55 बजे लैंड करेगा। प्रधानमंत्री मोदी 1 बजे बागेश्वर धाम पहुंचेंगे, जहां वह चिकित्सा एवं विज्ञान शोध संस्थान के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। 2 बजे वे गढ़ा हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:05 बजे वहां पहुंचेंगे। 2:10 बजे पीएम मोदी खजुराहो एयरपोर्ट के लिए MI हेलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगे। 2:30 बजे उनका विमान खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।
विज्ञापन


भोपाल पहुंचने का समय:
प्रधानमंत्री मोदी 2:35 बजे IAF BBJ विमान से खजुराहो एयरपोर्ट से भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे और 3:35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भोपाल पहुंचने के बाद, पीएम मोदी शाम 6:15 बजे तक कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में रहेंगे। इसके बाद वह नाइट हाल्ट के लिए राजभवन जाएंगे।

24 फरवरी का कार्यक्रम:
24 फरवरी को, पीएम मोदी सुबह 9:45 बजे राजभवन से निकलेंगे और 9:55 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुंचेंगे। 10 बजे से शुरू होने वाले जीआईएस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी यहां 11:15 बजे तक रहेंगे। इसके बाद वह बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें