फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: धार में पिकअप हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता का एलान

Wed, 29 Apr 2026 11:46 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

धार जिले के तिरला बायपास पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
विज्ञापन
धार हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी मोदी ने जताया दु:ख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार रात धार जिले में इंदौर अहमदाबाद हाईवे के  तिरला बायपास पर एक पिकअप वाहन पलटने से उसमें सवार 12 मजदूरों की मौत हो गई। पिकअप वाहन में 40 से 45 लोग सवार थे। 13 की हालत गंभीर बताई गई है। मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सहायता राशि का भी एलान किया है। हादसा चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रात 8.30 बजे हुआ। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक मजदूर सवार बताए जा रहे हैं। वाहन पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस भीषण हादसे में देर रात तक करीब 12 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है। दुखद बात यह है कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, 13 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, इसलिए मृतक संख्या बढ़ सकती है। धार जिला अस्पताल के डॉक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि 35 लोग अस्पताल लाए गए थे। इसमें से 10 से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों में लगभग 8 से 10 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  एमपी में दर्दनाक हादसा: धार में ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोगों की दर्दनाक मौत; सीएम ने जताया दुख

कुछ घायलों को इंदौर भेजा : कलेक्टर
धार के कलेक्टर अभिषेक चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार यहीं जारी है। इंदौर जिला प्रशासन, वहां के सीएमएचओ और स्वास्थ्य टीम से समन्वय स्थापित कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर अन्य घायलों को भी इंदौर के सरकारी और निजी अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  MP News: गेहूं खरीदी पर सीएम की नजर, किसी भी केंद्र पर हेलीकॉप्टर से अचानक जायजा लेने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

चार बार पलटा वाहन, फिर स्कार्पियो से टकराया : एसपी
धार के एसपी मयंक अवस्थी के अनुसार हादसे का शिकार पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था। ड्राइवर का उस पर नियंत्रण छूटने से वाहन तीन-चार बार पलटा। इस कारण हताहत ज्यादा हुए। इसी दौरान वह सड़क के दूसरी तरफ जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दल-बदल केस: विस अध्यक्ष ने सप्रे को दस्तावेज पेश करने का समय दिया, हाईकोर्ट ने मांगी अगली तारीख की जानकारी

पीएम मोदी ने किया सहायता राशि का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरला पिकअप हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने पीएम आपदा राहत कोष मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार की सहायता घोषित की। 

ये भी पढ़ें-  Indore: सोनम के भाई गोविंद ने कहा-राज ने मेरे संस्थान में डेढ़ करोड़ रुपये की हेराफेरी की

सीएम ने किया 4-4 लाख की सहायता का एलान
सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी दुर्घटना पर दुख जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें