फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:सीएम डॉ. यादव ने कुष्ठ रोगियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई दी

Tue, 25 Mar 2025 01:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई नेताओं ने बधाई दी और उनके स्वस्थ्य जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नेकुष्ठ रोगियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव का 60वां जन्मदिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री ने गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम पहुंच कर कुष्ठ रोगियों पर पुष्प वर्षा के साथ अभिवादन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कुष्ठ रोगियों को भोजन परोसा तथा फल, खाद्य सामग्री, वस्त्र और दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट की। इस अवसर पर उनको बड़ी संख्या में बधाई और शुभकामना संदेश आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई नेताओं ने उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी
विज्ञापन

है। 



राज्य सरकार नागरिकों केहर प्रकार के कष्ट के साथ खड़ी है 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार नागरिकों के हर प्रकार के कष्ट में साथ खड़ी है। ऐसे लोगों के बीच आकर एक प्रकार से आत्मीय सुख प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर रखते हुए आगे लेकर जाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बड़ा निवेश मिला है और सरकार ने संभागीय स्तर पर औद्योगिक ईकाइयों के भूमि-पूजन की शुरुआत कर दी है।

पीएम मोदी ने दी सीएम को बधाई 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक पहल की है। भगवान उनको जनता की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन प्रदान करें। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने लिखा माननीय प्रधानमंत्री महोदय, मैं आपके हार्दिक आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए वास्तव में आभारी हूं।  मध्य प्रदेश के लोगों की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आपका दूरदर्शी नेतृत्व मुझे प्रेरित करता है और हमारे राष्ट्र के लिए आपके दृष्टिकोण को बनाए रखने की मेरी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। आपका मार्गदर्शन निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। 
विज्ञापन

  
 
 
अमित शाह ने दी बधाई
गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रही है। मैं बाबा महाकाल से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”
 

शिवराज सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश नई ऊचाइयों को छुए, मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।”
 

विधानसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा किमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपकी दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करता हूं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। 
 
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर मंगलमय शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वस्थ, सुदीर्घ और सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सतत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास सभी क्षेत्रों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दूरदर्शी नीतियों से मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें