फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी में भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव पर ऐच्छिक अवकाश घोषित, आदेश जारी

Wed, 26 Apr 2023 05:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम से मंत्री विश्वास सारंग और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव सहित कायस्थ महासभा के प्रतिनिधिगणन ने चित्रगुप्त जी के प्राकट्य उत्सव पर ऐच्छिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी।
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए। आदेश के अनुसार 27 अप्रैल गुरुवार को प्रदेश में चित्रगुप्त  जी के प्रकट उत्सव पर शासकीय कार्यालयों तथा संस्थानों के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

 
आदेश के अनुसार ऐच्छिक अवकाश को विभाग की समसंख्यक अधिसूचना 19 दिसंबर 2022 के अनु्क्रम में ऐच्छिक अवकासश की सूची में सम्मलित किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक शासकीय सेवक को वर्ष 2023 में घोषित ऐच्छिक अवकाश में से तीन अवकाश लेने की पात्रता होगी।
 
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि अब से मध्य प्रदेश में भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य उत्सव, गंगा सप्तमी के दिन मध्य प्रदेश शासन द्वारा ऐच्छिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में सीएम से मंत्री विश्वास सारंग और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव सहित कायस्थ महासभा के प्रतिनिधिगणन ने चित्रगुप्त जी के प्राकट्य उत्सव पर ऐच्छिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें