फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्यप्रदेश की तीन ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, इस मकसद से किया ऐसा

Tue, 28 May 2024 07:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार अलसुबह एक समाचार चैनल के ऑफिस के मोबाइल पर भोपाल और मध्यप्रदेश से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को बम से उड़ाने के लिए धमकी भरा मैसेज भेजा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज करने वाले युवक को भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाजापुर जिला स्थित कालापीपल का रहने वाला है और चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के पड़ोस में रहता है। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार युवक को इस मामले में फंसाने के लिए धकमी भरा मैसेज किया था।वह खुद भी प्रसिद्धि पाना चाहता था। पुलिस ने धमकी भरा मैसेज करने के छह घंटे के अंदर ही आरोपी को धर दबोचा है।

विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार अलसुबह एक समाचार चैनल के ऑफिस के मोबाइल पर भोपाल और मध्यप्रदेश से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को बम से उड़ाने धमकी भरा मैसेज भेजा था। इसके बाद भोपाल पुलिस, क्राइम ब्रांच के साथ इंटेलीजेंस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हुईं और धमकी देने वाले की पड़ताल शुरू की। पड़ताल में पता चला कि आरोपी ने रेलवे स्टेशन से धमकी भरा मैसेज किया था। आरोपी ने पहले न्यूज चैनल के नंबर पर तीन बार फोन किया, आवाज सही नहीं आने पर ऑफिस के नंबर पर मैसेज किया था। 

सिम धारक को पकड़ा तब हुआ पूरा खुलासा
एडीसीपी चौहान ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था, उस मोबाइल नंबर के सिम धारक शुभम पिता जगदीश निवासी ग्राम तलेन जिला राजगढ़ को पकड़ा। इसके बाद उसके अन्य मोबाइल नंबरों की पड़ताल की, तब पता चला कि उसने अपनी एक सिम मौसी के बेटे आनन्द बिलवान पिता मुकेश बिलवान निवासी कालापीपल, जिला शाजापुर को दी थी। आरोपी आनन्द बिलवान वर्तमान में भोपाल में आरोपी के पड़ोस में रहता है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आनन्द बिलवान को कोलार गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मौसी के बेटे के नंबर से व्हाट्सएप इंस्टाल कर किया था मैसेज
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पुलिस आरक्षक और पटवारी की परीक्षा के साथ जेल प्रहरी की परीक्षा कई बार दे चुका है। लेकिन सफल नहीं हो सका। वर्तमान में वह एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है और प्रसिद्धि पाने के लिए नए-नए तरीके खोजता रहता था। इसी बीच उसे लगा कि वह ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी दूंगा तो प्रसिद्धि मिलेगी और मौसी के बेटे का नंबर उपयोग करुंगा तो फंसेगा वह। आरोपी ने मौसी के बेटे को फंसाने और प्रसिद्धि पाने के लिए इस तरह धमकी भरा मैसेज किया था। पुलिस अधिकारी आरोपी से पूछातछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें