फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्षों को लेकर वन-टू-वन चर्चा, एक-दो दिन में जारी होगी नामों की सूची

Thu, 02 Jan 2025 09:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन पर्व को लेकर भोपाल कार्यालय में गुरुवार को जिलावार वन-टू-वन चर्चा हुई। इस बीच कई नेताओं ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात की और अपनी बात रखी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा के बाद एक-दो दिन में जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जिलों अध्यक्षतों के नाम को लेकर वन-टू-वन चर्चा हुई। इसमें प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक सरोज पांडे, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर के साथ निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने चर्चा की।पार्टी ने तय किया है कि चार साल से ज्यादा समय होने वाले जिला अध्यक्षों को रिपीट नहीं किया जाएगा। इस बार पैनल में एक महिला का नाम भी जोडा गया है। ताकि महिलाओं को भी संगठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जा सके। प्रदेश भाजपा के 60 संगठनात्मक जिले में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में महिलाओं को कमान मिल सकती है। भाजपा 33 प्रतिशत महिलाओं को जगह देने की तैयारी कर रही है। पार्टी सभी जिलों में रायशुमारी से नाम तय करने की कोशिश कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार जिलेवार वन टू वन चर्चा पूरी होने के बाद एक दो दिन में जिलाअध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों में जिलाध्यक्ष के नाम पर आमराय नहीं बन पाई है। अब पैनल बनाकर निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिया है। ऐसे में दावेदारों ने अपनी अपनी शिकायत के साथ शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। सागर, सतना, रीवा, पन्ना, भिंड, मुरैना, बालाघाट, छिंदवाड़ा, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, नरसिंहपुर, गुना, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में सबसे ज्यादा घमासान मचा हुआ है। 

जिला अध्यक्षों की फर्जी सूची वायरल 
गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्षों की फर्जी सूची वायरल हो गई। इसके बाद पार्टी की तरफ से पत्र जारी कर उसे भ्रामक बताया गया। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी रजनीश अग्रवाल ने पत्र जारी कर कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही जिला अध्यक्षों को लेकर सूचना भ्रामक है। अभी संगठनात्मक प्रक्रिया चल रही है। जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा अब तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें