फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: साध्वी प्रज्ञा और अपर्णा यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बोला था- 'तुम्हारी हत्या होने वाली है'

Fri, 08 Jul 2022 02:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार हो गया है। धमकी देने वाले ने खुद को दाऊद के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया था। 
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा और अपर्णा यादव। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और सपा नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को ही कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल करने वाले का नाम नासिर है। उसने साध्वी को किए कॉल में खुद को इकबाल कासकर का आदमी बोला था।  

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को भी जून में ही मधमकी मिली थी। इस धमकी के बाद से पूरा परिवार सदमे में आ गया था। उसके बाद उन्हें वाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। कॉलर ने अपर्णा यादव को 72 घंटे में जान से मारने की धमकी दी है। दरअसल, अपर्णा यादव मुलायम की छोटी बहू हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित थी। इसी वजह से यूपी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी। उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव पर जमकर निशाने साधे थे। उन्होंने खुद को राष्ट्रवादी विचारधारा का बताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।  

 
विज्ञापन


टीटी नगर थाने में दर्ज कराई थी शिकायत
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल के टीटी नगर थाने में 18 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने था कहा कि किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन पर धमकी दी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया। साथ ही यह भी कहा कि 'तुम्हारी हत्या होने वाली है, इसलिए फोन कर बता दिया।' साध्वी के साथ खड़े लोगों ने इस बातचीत का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जो सोशल मीडिया पर भी आया था। 





नुपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया था साध्वी ने 
भाजपा की प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उनका बचाव किया था। इस मामले में उन्होंने कहा था कि भारत हिंदुओं का है। विधर्मियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। हिंदू देवी-देवताओं पर फिल्म बनाकर गाली देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां सनातन जिंदा रहेगा और उसे जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें