फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम के निर्देश पर आईएएस संतोष वर्मा पर गाज, पद से हटाया, केंद्र को भेजेंगे बर्खास्तगी का प्रस्ताव

Thu, 11 Dec 2025 11:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयानों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्हें उप सचिव कृषि विभाग के पद से हटा कर जीएडी पूल में अटैच कर दिया गया है और चार्जशीट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

 

विज्ञापन
आईएएस संतोष वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार विवादित टिप्पणियों को लेकर चर्चा में आए आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के के मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए संज्ञान ले लिया है। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग को वर्मा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्मा की बर्खास्तगी के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही वर्मा को वर्तमान में उप सचिव कृषि विभाग के पद से हटाकर जीएडी पूल में बिना विभाग और बिना कार्य के अटैच करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:  मध्य प्रदेश का ब्राह्मण समाज आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ एकजुट, तीन दिवसीय आंदोलन की तैयारी

विभाग ने वर्मा के राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए पदोन्नति के लिए जाली आदेश तैयार करने, विभिन्न न्यायालय में आपराधिक प्रकरण लंबित होने, फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी के आधार पर ली गई आईएएस की पदोन्नति को गलत बताया है। इन्हीं बातों के आधार पर केंद्र को जल्द कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। वहीं वर्मा के खिलाफ जाली और फर्जी दस्तावेज के आधार पर संनिष्ठा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के आरोप की विभागीय जांच अंतिम स्तर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, मार्च 2027 तक करना होगा काम पूरा

विवादित टिप्पणी पर जवाब संतोषजनक नहीं
वहीं, वर्मा द्वारा ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान के वर्तमान प्रकरण में दिए गए कारण बताओ नोटिस के प्रस्तुत जबाव को भी विभाग ने संतोषजनक नहीं माना है। इतना ही नहीं वर्मा द्वारा लगातार मर्यादा विहीन वक्तव्य जारी किए जा रहे हैं। अतः उन्हें चार्जशीट जारी करने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाहा गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज से समाज के भवन पर कब्जा करने का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें