फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा के पन्ना प्रमुखों को ऑफर, गोपाल भार्गव बोले-100% वोटिंग कराने वाले को देंगे मोटरसाइकिल

Fri, 26 Apr 2024 11:19 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर शुक्रवार को मतदान पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कम होने के आंकड़े सामने आ रहे है। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग-अलग ऑफिर दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में कम मतदान से चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने पन्ना प्रमुखों को 100 प्रतिशत वोटिंग कराने पर बड़ा ऑफर दिया है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर शुक्रवार को मतदान पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कम होने के आंकड़े सामने आ रहे है। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग-अलग ऑफिर दिए जा रहे हैं। इस बीच भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने एलान किया है कि उनके क्षेत्र के पन्ना प्रभारी अपने पन्ने के 100 प्रतिशत मतदान करा लेंगे, उनको पुरस्कार स्वरूप मोटरसाइकिल इनाम में देंगे। इसका वीडियो भार्गव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बता दें प्रदेश की पहले चरण की 6 सीटों पर 67.75 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो पिछले चुनाव की तुलना में करीब साढ़े सात प्रतिशत कम है। दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक के मतदान के आंकड़े 58.35 प्रतिशत रहे हैं। जो बीते लोकसभा चुनाव से करीब 9 फीसदी कम है। ऐसे में भाजपा नेताओं की टेंशन बढ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें