सीएम से एनटीपीसी के चेयरमैन ने की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
एनटीपीसी के चेयरमैन गुरदीप सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य में चल रही ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में जिन परियोजनाओं पर अनुबंध हुए थे, वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में 6000 करोड़ रुपये की लागत से 660 मेगावॉट की दूसरी इकाई स्थापित की जा रही है। इस इकाई के भूमिपूजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।