फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा सेक्सटॉर्शन के शिकार, दर्ज कराई शिकायत

Thu, 27 Jul 2023 10:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने बताया कि पिछले कई दिनों ने उनके मोबाइल नंबर पर अनजान मोबाइल नंबरों से वॉट्सएप वीडियो और ऑडियो कॉल आ रहे हैं। वॉट्सएप कॉल रिसीव नहीं करने पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ महीने पहले तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक रहे और अब मप्र भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा सेक्सटॉर्शन के शिकार हो गए हैं। कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर वॉट्सएप पर वीडियो कॉल और अश्लील मैसेज आ रहे हैं। जवाब नहीं देने पर फोन भी आ रहे हैं। ऐसी ही हरकत गत दिनों केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ की गई थी। इस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सलूजा ने इसकी विधिवत शिकायत भोपाल स्टेट साइबर सेल में कर दी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सलूजा ने बताया कि पिछले कई दिनों ने उनके मोबाइल नंबर पर अनजान मोबाइल नंबरों से वॉट्सएप वीडियो और ऑडियो कॉल आ रहे हैं। वॉट्सएप कॉल रिसीव नहीं करने पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। उन्होंने मैसेज दिखाते हुए बताया कि मैं फोन नहीं उठाता हो तरह-तरह की अश्लील बातें लिखकर सामने वाले भेजे जा रहे हैं। मैंने वाट्सपए मैसेज के साथ साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी है। 

डर्टी पॉलिटिक्स की आशंका
मुझे आशंका है कि कोई व्यक्ति मेरे खिलाफ डर्टी पॉलिटिक्स कर रहा है, मुझे बदनाम करने के लिए फंसाना चाह रहा है। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल पर फोन करने वाले सीधे संबंध बनाने के ऑफर दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें