फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं, सीएम बोले-अपराधी को छोड़ेंगे नहीं

Sun, 27 Apr 2025 05:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी के एक कॉलेज से शुरू हुआ लव जिहाद का मामला इंदौर, पन्ना, बिहार और कोलकत्ता तक पहुंच गया है। इब इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की बात कहीं है। 
 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में लव जिहाद के मामला सामने आने के बाद आरोपियों से पूछताछ में नए नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी गैंगबनाकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को कहा कि मध्यप्रदेश सुशासन के लिए जाना जाता है, इसलिए यहां अपराध और अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है। जो अपराध करेगा उसे दण्ड मिलेगा, हमारी सरकार ने प्रदेश की धरती पर किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं दी है। जो हमारी धरती पर यह करता पाया जाएगा उसे छोडेंगे नहीं, वह राज्य के अंदर हो या राज्य से बाहर भागा हो, हमारी पुलिस उसे हर जगह से पकड़ कर लाएगी। यह हमारा संकल्प है।  
विज्ञापन


बता दें राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भोपाल पुलिस से रिपोर्ट तलब की है और आयोग की टीम जल्द ही भोपाल पहुंचेगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए कार्रवाई के संकेत दिए हैं। आरोपी हिंदू छात्राओं को फंसा कर उनसे दरिंदगी कर रहे थे। उनको अपनी गिरफ्त में रखने के लिए ड्रग्स का आदी बना रहे थे। उनका वीडियो बनाकर बलैकमेल किया जा रहा था। पुलिस मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे बड़े संगठित अपराध के एंगल से भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें