मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासन सेवा के छह अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए है। इसमें 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा को हटा दिया गया है। उनको मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल में अपर संचालक बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह पर श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ को निवाड़ी कलेक्टर बनाया गया है। वन विभाग के उप सचिव किशोर कुमार कन्याल को श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा पदस्थापना के प्रतिक्षारत सौम्या आनंद को शहडोल का सहायक कलेक्टर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव कार्तिकेय जायसवाल को सहायक कलेक्टर बालाघाट और वन विभाग में अवर सचिव विशाल धाकख को सहायक कलेक्टर धार पदस्थ किया गया है।