मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए नौ संकल्पों को प्रदेशवासियों के लिए नई ऊर्जा का स्त्रोत बताते हुए इन संकल्पों के पालन का आह्वान किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए नौ संकल्पों को नई ऊर्जा का स्त्रोत बताते हुए प्रदेशवासियों से इन संकल्पों के पालन का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नवकार महामंत्र दिवस पर समारोह का शुभारंभ करते हुए नवकार मंत्र के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इसे एकीकृत ऊर्जा के प्रवाह के रूप में प्रस्तुत किया और कहा कि यह मंत्र नई पीढ़ी के लिए ज्ञान और दिशा का स्रोत बन सकता है। प्रधानमंत्री ने सामूहिक नवकार मंत्र के जाप के बाद सभी से नौ संकल्प लेने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए नौ संकल्प
जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता का मिशन, वोकल फॉर लोकल, देश दर्शन, नैचुरल फार्मिंग को अपनाना, हेल्दी लाइफ स्टाइल को अपनाना, योग और खेल को जीवन में लाना, गरीबों की सहायता का संकल्प।