फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में नक्सली गतिविधियां बढ़ीं, राज्य सरकार अलर्ट, केंद्र से सीआरपीएफ की दो बटालियन मांगी

Wed, 06 Nov 2024 08:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खात्मे के बाद अब बड़ी संख्या में नक्सली मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में शरण लेने का प्रयास कर रहे हैं। एटीएस से प्राप्त खुफिया जानकारी के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से दो सीआरपीएफ बटालियनों की मांग की है, जो इन तीन जिलों के संवेदनशील इलाकों में तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में हाल ही में नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन के बाद, माओवादी अब मध्य प्रदेश के जंगलों में सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खात्मे के बाद अब बड़ी संख्या में नक्सली मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में शरण लेने का प्रयास कर रहे हैं। एटीएस से प्राप्त खुफिया जानकारी के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से दो सीआरपीएफ बटालियनों की मांग की है, जो इन तीन जिलों के संवेदनशील इलाकों में तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन


सरकार ने न केवल सीआरपीएफ बटालियनों की मांग की है बल्कि इन नक्सल-प्रभावित इलाकों में 220 नई सड़कों के निर्माण की योजना भी बनाई है। यह सड़कों को रिजिड कंक्रीट पेवमेंट (आरसीपी) तकनीक से बनाया जाएगा, इससे सुरक्षाबलों को आवागमन में सुविधा होगी। खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नक्सली बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में "दलम-2" नामक नए कैडर तैयार कर रहे हैं, जिससे उनका नेटवर्क मजबूत किया जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने रिपोर्ट मिलते ही इन गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें