फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा- नेता प्रतिपक्ष का कसूर इतना ही है कि वे दिल्ली दरबारी नहीं हैं

Fri, 23 Dec 2022 04:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि कमलनाथ का एक बयान टीवी पर खूब चला था कि मैं विधानसभा में बीजेपी की बकवास सुनने क्यों जाऊं? अब उन्हें कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव ही बकवास लगा।  
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव रखा था, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ही सदन से गायब रहे। इस पर भाजपा हमलावर मुद्रा में है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को इस मसले पर कमलनाथ पर निशाना साधा।

विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि कमलनाथ का एक बयान टीवी पर खूब चला था कि मैं विधानसभा में बीजेपी की बकवास सुनने क्यों जाऊं? अब तो उन्होंने सदन में नहीं आकर यह सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस ने जो अविश्वास प्रस्ताव रखा था, वह भी बकवास ही था। इस वजह से उस बकवास को सुनने आए ही नहीं। मैं अब तक नहीं समझ पाया हूं कि इसमें नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का क्या कसूर था? आपका पूरा गुट उन्हें विधानसभा के अंदर फेल करने को उतारू था। मैंने यह बोला भी। यह रिकॉर्ड में है। मुझे जो गोविंद सिंह का कसूर समझ में आया कि वह यह है कि वे दिल्ली दरबारी नहीं हैं। न ही वे इंदिरा जी के तीसरे बेटे थे। न ही वह पेज थ्री कल्चर को जीने वाले थे। वह एक किसान के बेटे हैं। गांव की राजनीति करने वाला अपनी तपस्या से वर्ष 1990 से लगातार अजेय है। आपके गुट ने तो ठाकुर के हाथ ही काट दिए।

मिश्रा ने कहा कि मनोज मुंतशिर से मेरी भेट हुई थी। मैंने डेढ़ घंटे तक धारा प्रवाह उद्बोधन की उनकी क्लिपिंग देखी। उन्होंने जिस तरह हमारी संस्कृति, सभ्यता, राष्ट्रीयता पर चर्चा की, वह अद्भुत और अनुकरणीय थी। मैंने उसमें कई लोगों को रोते देखा। देश का यशोगान और सैनिकों का सम्मान उनके पूरे भाषण में था। देश के सैनिकों के सम्मान करने वाले मनोज मुंतशिर जैसे राष्ट्रभक्त गीतकार और साहित्यकार का कोई विरोध क्यों करेगा? उन्हें देख लेने की धमकी देगा, तो ऐसा सोचने वाले का परिणाम भी ऐसा होगा कि नजीर बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें