पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार के बजट को सत्यानाशी बताने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। मिश्रा ने कहा कि सरकार के अहाते बंद करने के निर्णय से कमलनाथ जी बहुत आहत है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि मैं पहले से ही कह चुका हूं कि जब से शिवराज सिंह जी ने अहाते बंद करने का निर्णय लिया है। तब से कमलनाथ जी बहुत आहत है और विचलित है। इस बजट में गांव, गरीब, किसान, मजदूर और सबसे ज्यादा माता-बहनों के हितों को ध्यान में रखकर बजट लाया गया है। यदि कमलनाथ जी इसे सत्यानाशी या धोखे का बजट कहते है तो वास्तव में विचार करना पड़ेगा। क्योंकि इस बजट में ना तो कही आईफा अवॉर्ड दिख रहा है और ना ही सलमान-जेकलीन का इस बजट में कुछ है।
वहीं, मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा सही जनजाति भाईयों के विरुद्ध रही है। वह कभी गुलाब के रूप में और कभी गुलाल के रूप में सामने आ रही हैं। मैं इसे बिल्कुल अच्छा नहीं मानता कि जो गुलाब पैरों से कुचले गए हो उनको माथे पर लगाए। यह जनजाति भाईयों का अपमान हैं।