फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर राज्य निर्वाचन आयोग के बीच MOU, 7 हजार EVM और स्टाफ को दी जाएगी ट्रेनिंग

Mon, 03 Mar 2025 05:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर राज्य निर्वाचन आयोग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है, जिसके तहत मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को सुगम बनाने के लिए 7 हजार ईवीएम और स्टाफ को प्रशिक्षण उपलब्ध कराएंगा। 
विज्ञापन
एमपी और जम्मू कश्मीर राज्य निर्वाचन आयोग के बीच एमओयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर राज्य निर्वाचन आयोग के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू के तहत, मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनावों में मदद करेगा। इसके अंतर्गत 7 हजार ईवीएम और अन्य चुनावी उपकरणों की आपूर्ति की जाएगी, साथ ही पोलिंग स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में किए गए नवाचारों को जम्मू-कश्मीर में लागू करने के प्रयास किए जाएंगे, और पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ चयनित बूथों पर पेपरलेस मतदान प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।
विज्ञापन


यह एमओयू राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह और जम्मू कश्मीर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुशील कुमार ने हस्ताक्षर किए। सुशील कुमार ने इस सहयोग के लिए मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर में नगरीय निकाय चुनावों को सुविधाजनक और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

इसके साथ ही, 31वीं नेशनल कांफ्रेंस के तीसरे दिन राज्य निर्वाचन आयुक्तों के समक्ष विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। इनमें लंदन के आईसीपीएस के डाइरेक्टर अरविंद वेंकटरमन ने "भारत की भूमिका चुनाव और निर्वाचन कूटनीति में" पर विचार साझा किए। इसके अलावा, टर्की के सेल्स डाइरेक्टर मेहमत बुरक ने दूरस्थ मतदान और ऑनलाइन पंजीकरण के विषय पर प्रेजेंटेशन दिया। इसके साथ ही, विभिन्न विशेषज्ञों ने भारत में ईवीएम, सॉफ्टवेयर और अन्य चुनावी उपकरणों के उपयोग पर भी चर्चा की, जिनसे चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें