फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लाड़ली बहनों के खातों में कल आएगी राशि, सीएम 1551 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर करेंगे

Sun, 15 Jun 2025 06:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जबलपुर के बरगी से लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन, संबल और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की राशि भी एक साथ सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की जाएगी। यह कार्यक्रम पहले 13 जून को प्रस्तावित था, लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जबलपुर के बरगी से प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम 1551.44 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह कार्यक्रम पहले 13 जून को प्रस्तावित था, लेकिन अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। यह लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त होगी। इस बार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और गैस सिलेंडर रिफिलिंग योजना की राशि भी ट्रांसफर करेंगे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56 लाख 68 हजार हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जबकि 27 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 39.4 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- तीन साल में गंगानगर तक बहेगा सिन्धु जल, पाकिस्तान बूंद-बूंद के लिए तरसेगा
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य मंत्री हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण करेंगे, साथ ही कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। बता दें लाड़ली बहना योजना के पात्र महिलाओं को हर माह 1250 रुपए दिए जाते हैं। प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। जिसके बाद से अब तक प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत करीब 1.27 करोड़ बहनों के खातों में अप्रैल 2025 तक 35 जार 329 करोड़ रुपए की राशि जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पचमढ़ी प्रशिक्षण: शाह की बंद कमरे में चुनिंदा नेताओं संग चर्चा, मंत्रियों को दी ‘बयानबाजी से बचने’ की नसीहत

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें