फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मोहन सरकार 12 मार्च को पेश करेगी बजट, 10 मार्च से शुरू होने वाले विस सत्र में नौ बैठेंगे होंगी

Fri, 28 Feb 2025 07:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 12 मार्च को विधानसभा में पेश करेगी। 10 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र में कुल 9 बैठेंगे होंगी। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन यादव सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 12 मार्च को विधानसभा में पेश करेगी। इस बार का बजट चार लाख करोड़ से अधिक का होने का अनुमान है। सरकार ने बजट की तैयारियों पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बजट सत्र में सरकार उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के लिए विशेष प्रावधान कर सकती है। विधानसभा का सत्र 10 मार्च से शुरू होगा। इसमें पहले दिन राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण होगा। 11 मार्च को राज्य सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेगी। 12 मार्च को वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने जताई आपत्ति
इस बजट सत्र में सिर्फ 9 बैठेकें होगी। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस सत्र में बैठकों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रही है। 10 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले सत्र में 14 से 16 मार्च तीन दिन होली का अवकाश रहेगा। इसके बाद 19 मार्च को रंगपंचमी का अवकाश और 22 और 23 मार्च को शनिवार और रविवार के चलते अवकाश रहेगा। 

दोनों पक्षों ने कसी कमर
विधानसभा सत्र की शुरुआत में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने-अपने मुद्दों को सरकार के सामने रखने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इस बार विधायक सदन में सवालों का जवाब पूछने के लिए एक नई रणनीति अपना रहे हैं। उन्होंने इस बार 2900 सवाल विधानसभा में उठाए हैं। इनमें से 1750 से ज्यादा सवाल ऑनलाइन और करीब 1150 सवाल ऑफलाइन हैं। ये सवाल विभिन्न विभागों से संबंधित हैं, जिनका जवाब विधायकों को पहले ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें